विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने आधुनिक खेती की दी जानकारी

बलौदाबाजार, 19 मई 2026/sns/-कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की सहभागिता से 5 मई से 20 मई 2026 तक ’’विकसित कृषि संकल्प अभियान’’ के द्वारा खरीफ पूर्व अभियान चलाया जा रहा है।शिविर में विशेष रूप से फसल चक्र परिवर्तन, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, ऑयल पाम, एग्रीस्टैक योजना, पराली प्रबंधन एवं जल संरक्षण तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में कृषकों को समृृद्धि बनाने हेतु अभियान चलाकर शिविर के माध्यम से कृृषि एवं समवर्गीय विभागों द्वारा उन्नत तकनीक एवं आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र दाऊ कल्याण सिंह कृषि महाविद्यालय, भाटापारा के वैज्ञानिक गॉव-गॉव पहुंचकर खेती की उन्नत तरीकों की जानकारी किसानों को प्रदान की जा रही है।जिले सभी विकासखण्डों में अब तक 10 टीमों के द्वारा 98 स्थानों पर रथ संचालित कर प्रचार-प्रसार किया गया, जिसमें 3699 कृषकों को विभागों में संचालित योजनाओं के बारे में शिविर के माध्यम से खरीफ मौसम के प्रमुख फसलों से संबंधित आधुनिक तकनीकों के प्रति किसानों को जागरूक किया जा रहा है।

मत्स्य पालन विभाग में संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। उद्यान विभाग राष्ट्रीय बागवानी मिशन अन्तर्गत घटक पुष्प विस्तार, फल क्षेत्र विस्तार, मशाला क्षेत्र विस्तार संरक्षित खेती, राज्य पोषित योजनान्तर्गत समेकित कृषि विकास योजना, फल उद्यान, नलकूप खनन, हल्दी, अदरक की खेती के बारे में जानकारी साझा किया गया व अन्य तकनीकी विषयों की जानकारी दी गईं। इसी तारतम्य में पशुपालन विभाग द्वारा कुकूट प्रदाय योजना, सांड प्रदाय योजना, सुकर तरई योजना, कृत्रिम गर्भाधान एवं बकरा पालन योजना की जानकारी दी गई।

शिविर में कृषि विज्ञान केन्द्र/दाऊ कल्याण सिंह कृषि महाविद्यालय, भाटापारा, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, उद्यान विभाग के साथ-साथ जनप्रतिनिधि, प्रगतिशील कृषक, एफ.पी.ओ., एफ.आई.जी., कृषि उद्यमी, ग्रामवासियों व विभागीय अधिकारी/कर्मचारीयों महत्वपूर्ण योगदान रहा।

About The Author