प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु मॉडल उत्तर जारी

बीजापुर, 21 मई 2026/sns/ – शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 दिन रविवार को आयोजित किया गया था। जिसका मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर प्रदर्शित किये गये हैं। वहीं 30 मई 2026 तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग में स्वयं उपस्थित होकर दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। डाक द्वारा दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किया जावेगा। दावा-आपत्ति के संबंध में विषय विशेषज्ञों का निर्णय ही अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

About The Author