सकरी, कोटियाडीह, गिधपुरी, भटभेरा एवं करही बाजार में समाधान शिविर आज,71 ग्राम पंचायत के ग्रामीण होंगे शामिल

बलौदाबाजार, 21 मई 2026/sns/- राज्य शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं क़ी उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार 22 मई को सकरी, कोटियाडीह, गिधपुरी, भटभेरा एवं करहीबाजार में समाधान शिविर आयोजित की जाएगी जिसमें 71 ग्राम पंचायत के लोग शामिल होंगे।शिविर प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित होग़ा।

बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम पंचायत सकरी शिविर में लिमाही, खम्हरिया(यदु), सकरी, पनगांव, कंजी, पुरेनाखपरी, रिसदा, कोकड़ी, चरौटी के ग्रामीण शामिल होंगे। विकासखण्ड भाटापारा के ग्राम पंचायत करहीबाजार में बिटकुली, पासीद, धनेली, रामपुर, पाटन, करहीबाजार, खैरा के ग्रामीण शामिल होंगे।विकासखण्ड सिमगा के ग्राम पंचायत भटभेरा में कुथरौद, तिल्दाबांधा, भोथाडीह, नेवारी, फुलवारी, हिरमी, बरडीह, परसवानी, मोहरा, भालेसुर, भैंसा, सकरी, भटभेरा, करेली, पेण्ड्री, अमेरी, सकलोर, झीपन, रावन के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी तरह कसडोल विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोटियाडीह में मटिया, अमलीडीह, बलौदा, बरपाली, धमलपुर, घटमड़वा, गिधौरी, हसुवा, खपराडीह, खपरीडीह, कुम्हारी, कोटियाडीह, मोहतरा ह, नरधा, नवरंगपुर, पुलेनी, कौवाताल, सुकली एवं बरेली के ग्रामीण एवं पलारी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गिधपुरी में देवगांव, मोहगांव, तेलासी, मलपुरी, मोहान, खपरी भ, बिजराडीह, बोहारडीह, हरिनभट्ठा, सुन्द्रावन, गैतरा, जर्वे, गाड़ाकुसमी, गिधपुरी, चरौदा, बम्हनी सहित कुल 71 ग्राम पंचायत के ग्रामीण समाधान शिविर में शामिल होंगे।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को शिविर क़ी बेहतर तैयारी करने और विभागीय जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। इस दौरान विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

About The Author