देवगढ़ एवं कांशीचुआ में जनसमस्या निवारण शिविर 22 मई को

रायगढ़, 22 मई 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रायगढ़ जिले में 22 मई को दो स्थानों पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। विकासखंड तमनार के ग्राम देवगढ़ स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा रायगढ़ विकासखंड के ग्राम कांशीचुंआ स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिविर लगाए जाएंगे। भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा शिविर का समय शाम 4 बजे से 7 बजे तक निर्धारित किया गया है, ताकि आमजनों को सुविधा मिल सके। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आमजन अपनी समस्याएं और मांगें सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे, जिनके त्वरित निराकरण का प्रयास किया जाएगा।

About The Author