मुख्यमंत्री ने पीएम आवास हितग्राही के मकान में सोखता गड्ढा निर्माण में किया श्रमदान

बलौदाबाजार, 23 मई 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार में ग्राम करहीबाजार में  प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही राजकुमारी के गृहप्रवेश में शामिल हुए। उन्होंने नई शुरुआत के लिए राजकुमारी बेटा और बहु को विघ्नहर्ता श्री गणेश की प्रतिमा देकर उनके सुखी जीवन की कामना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने भूमिगत जल संचयन हेतु संचालित मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0 के तहत हितग्राही के आवास में सोखता पिट निर्माण में श्रमदान भी किया। मुख्यमंत्री ने हाथ में कैचा लेकर सोखता गड्ढा निर्माण हेतु ईट जोड़ाई कर जल संचय का सन्देश दिया। इस दौरान उन्होंने जल संरक्षण  हेतु ग्रामीणों को प्रेरित कर रही जल संचयन दीदी श्रीमति बेबी सेन और श्रीमती अम्बे मानिकपुरी से बातचीत की और इस अभियान में उनके योगदान की सराहना की। उल्लेखनीय है कि मोर गांव, मोर पानी अभियान अंतर्गत जिले में विगत 2 माह में डेढ़ लाख स्व अधिक जल संरचना का निर्माण किया गया है। करहीबाजार में लगभग 430 मकानों में सोखता गड्ढा बनाए जा चुके हैं। जिले के 74 हजार पीएम आवास में सोखता गड्ढा का निर्माण कर लिया गया है।

About The Author