जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय समिति गठित
अम्बिकापुर, 23 मई 2026/sns/- जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जिला स्तरीय समिति गठित किया गया है। जिसमें कलेक्टर सरगुजा अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा सदस्य सचिव होंगे। इसी प्रकार समिति के सदस्य आयुक्त नगर पालिक निगम अम्बिकापुर, उप पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर, जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, कार्यापालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कार्यापालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, जिला क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण सरंक्षण मंण्डल एवं उप संचालक पंचायत समिति के सदस्य होंगे।