लक्की महिला स्व सहायता समूह द्वारा लस्सी वितरण कार्यक्रम आयोजित भीषण गर्मी को देखते हुए लक्की महिला स्व सहायता समूह द्वारा सोमेश्वर महादेव शिव मंदिर, बजरंग चौक मठपारा में राहगीरों के बीच शीतल लस्सी का वितरण किया गया
रायपुर sns 24 मई 26महिला स्व सहायता समूह द्वारा लस्सी वितरण कार्यक्रम आयोजितभीषण गर्मी को देखते हुए लक्की महिला स्व सहायता समूह द्वारा सोमेश्वर महादेव शिव मंदिर, बजरंग चौक मठपारा में राहगीरों के बीच शीतल लस्सी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्मी से राहत पहुंचाने के साथ-साथ सेवा एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश देना रहा।समूह की प्रदेश अध्यक्ष लक्की दुबे ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर सर्व समाज की महिलाओं के उत्थान हेतु विभिन्न रोजगारमुखी एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह आयोजन भी उसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा एवं जरूरतमंदों की सहायता करना समूह का प्रमुख उद्देश्य है।उपरोक्त कार्यक्रम में अधिवक्ता लक्की दुबे, ममता यादव, पिंकी धीवर, मनीषा शर्मा, दुलारी निर्मलकर, रामा धीवर, रतनी यादव, असरेखा निर्मलकर, यमुना पैकरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
