नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के लिए 3 अभ्यर्थी लड़ेंगे चुनाव

  • राजनांदगांव ,25मई 2026/sns/- नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन 2026 अंतर्गत नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है और प्रतीक चिन्ह का आबंटन कर दिया गया है। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के लिए कुल 3 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे। इसके अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 घुमका निवासी आम आदमी पार्टी की अभ्यर्थी अलिशा जोशी को झाडू, वार्ड क्रमांक 15 घुमका निवासी इंडियन नेशनल कांग्रेस की अभ्यर्थी फूलमती जयकुमार वर्मा को हाथ एवं वार्ड क्रमांक 13 घुमका निवासी भारतीय जनता पार्टी की अभ्यर्थी किरण वर्मा को कमल चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है।

About The Author