कृषि कार्य के लिये किसानों को मिलेगी आवश्यकता अनुसार डीजल

बलौदाबाजार, 26 मई 2026/sns/- आगामी खरीफ सीजन में खेती-किसानी के कार्य हेतु ट्रेक्टर एवं पम्प के लिये आवश्यकता अनुसार पेट्रोल पम्प से डीजल प्रदाय किया जाएगा। पम्प के लिये डीजल जरिकेन में लेने पर किसान को केसीसी कार्ड य किसान किताब पेट्रोल पम्प में दिखाना होग़ा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों के साथ ही जिले में पेट्रोल, ड़ीजल एवं रसोई गैस की आपूर्ति व वितरण की समीक्षा की।

कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी, एसडीएम एवं तहसीलदारो को स्पष्ट निर्देशित किया कि कृषि, अस्पताल, मोबाइल टावर, शासकीय निर्माण कार्य में लगे मशीनरी, मुर्गी फार्म के जनरेटर आदि के लिये पेट्रोल पम्प द्वारा डीजल आवश्यकता अनुसार प्रदाय किया जाए। जरिकेन में डीजल तभी दिया जाए जब किसान केसीसी कार्ड य किसान किताब लेकर आएं। उन्होंने कहा कि कृषि कार्य के लिये किसानों को अपने विकासखण्ड अंतर्गत स्थित पेट्रोल पम्प से ही डीजल दिया जाए। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट वाले भारी वाहनो को भी डीजल देने में कोई प्रतिबन्ध नहीं है।

कलेक्टर ने डीजल- पेट्रोल एवं रसोई गैस के अवैध भंडारण, जमाखोरी या निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के लिये खाद्य एवं राजस्व विभाग के अधिकारियो को लगातर जांच व निरीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होंने संपर्क केन्द्र के मोबाइल नंबर 9201899925 को कंट्रोल रुम नंबर के रूप में 24 घण्टे संचलित करने के निर्देश दिये ताकि आमजन किसी प्रकार की शिकायत य सूचना दें सकें।

कलेक्टर श्री शर्मा ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि 6 से 9 माह एवं 3 से 6 माह तक लंबित प्रकरणों का अभियान चलाकर निराकरण कराएं।इसीतरह त्रुटि सुधार के लगभग 4 हजार आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त शिकायत एवं मांग के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने कहा।

बैठक में अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, अभिषेक गुप्ता निशा नेताम मडावी, एसडीएम बलौदाबाजार प्रकाश चंद्र कोरी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author