ईद-उल-जुहा अवकाश के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की तिथि में बदलाव
मोहला, 27 मई 2026/sns/- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला में आयोजित होने वाले जिला मेडिकल बोर्ड की तिथि में परिवर्तन किया गया है। प्रत्येक चौथे बुधवार को आयोजित होने वाला जिला मेडिकल बोर्ड अब सार्वजनिक अवकाश ईद-उल-जुहा के कारण 30 मई 2026, शनिवार को आयोजित किया जाएगा। जिले के दिव्यांगजनों एवं मेडिकल बोर्ड से संबंधित हितग्राहियों से परिवर्तित तिथि को ध्यान में रखने की अपील की गई है। मेडिकल बोर्ड का आयोजन पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला में किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार सभी संबंधित हितग्राही निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर मेडिकल बोर्ड की प्रक्रिया पूर्ण करा सकेंगे। जिला प्रशासन ने सभी दिव्यांगजनों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।