आईटीआई में प्रवेश हेतु 15 जून तक रजिस्ट्रेशन

राजनांदगांव, 27 मई 2026/sns/- जिले के सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में सत्र अगस्त 2026 से प्रारंभ होने वाले विभिन्न व्यवसायों के रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है। विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतु इच्छुक एवं पात्र आवेदन 15 जून 2026 रात्रि 11.59 बजे तक विभागीय वेबसाईट https://cgiti.admissions.nic.in पर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। इस संबंध में अन्य जानकारी आईटीआई से प्राप्त की जा सकती है।

About The Author