प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026: 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 27 मई 2026/sns/- जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के तहत जिले के ऐसे वीर बालक-बालिकाएं जिन्होंने अपने स्वयं के जीवन को जोखिम में डालते हुए उसकी निस्वार्थ सेवा या प्रतिकूल प्राकृतिक या मानव निर्मित परिस्थितियों के खिलाफ उत्कृष्ट साहस का कार्य, असाधारण कार्य, सामाजिक सेवा. पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, किया हो पीएमआरबीपी 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से 31 जुलाई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के है वे बच्चे जिन्होंने इन क्षेत्रों में उत्कृष्टता और उत्कृष्ट योगदान दिया है, नामांकन के लिए पात्र हैं वे ऑनलाइन आवेदन प्रेषित कर सकते है।