आपदा पीड़ित 3 परिवारों को 12 लाख की आर्थिक सहायता

बलौदाबाजार, 27 मई 2026/sns/- प्राकृतिक आपदा से मृत 3 लोगों के निकट परिजनों के लिए प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये के मान से 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिजनों में करुणा ध्रुव पति धर्मेंद्र ध्रुव , निवासी ग्राम पारागांव तहसील बलौदा बाजार, गोमती पति स्व. गोविंद राम, निवासी ग्राम कोनारी,तहसील पलारी, कार्तिक पिता भागचंद, निवासी ग्राम बिनौरी, तहसील पलारी शामिल है।

पीड़ितों के निकट परिजनों के आंधी तूफान के साथ बारिश होने से पेड़ की डंगाल सिर में गिरने से चोट लगने के कारण,कुआँ, तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।

About The Author