सुशासन तिहार: शिविर में मनीष जायसवाल का बना ड्राइविंग लाइसेंस

मुंगेली, 28 मई 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत समाधान शिविर आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पंचायत बरेला में आयोजित समाधान शिविर में मनीष जायसवाल को ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर प्रदान किया गया, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली। मनीष जायसवाल ने शिविर में लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया गया और प्रक्रिया पूर्ण कर उनका लाइसेंस जारी किया गया।
लाइसेंस प्राप्त होने पर मनीष जायसवाल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन समाधान शिविर के माध्यम से उनकी समस्या का शीघ्र समाधान हो गया। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि समाधान शिविरों के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का मौके पर निराकरण कर शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों में शासन के प्रति विश्वास और संतोष बढ़ रहा है।

About The Author