आबकारी विभाग की छापेमार कार्रवाई

मुंगेली, 28 मई 2026/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायत के आधार पर मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम भाठा में शिवकुमार यादव से 14.58 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के अंतर्गत गैर-जमानतीय अपराध पाए जाने पर मौके पर ही आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में आबकारी विभाग के अधिकारी शामिल रहे।

About The Author