विश्व मासिक धर्म दिवस खलीबा के समाधान शिविर में महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक

अम्बिकापुर, 28 मई 2026/sns/-  जनपद पंचायत अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत खलीबा में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विश्व मासिक धर्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के बीसी श्री अरूणेश श्रीवास्तव द्वारा मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता नहीं बरतने से होने वाली बीमारियों एवं दुष्परिणामों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को नियमित रूप से सेनेट्री पैड का उपयोग करने तथा स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विधायक लुंड्रा श्री प्रबोध मिंज, श्री भारत सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य के हाथों किशोरी बालिकाओं को सेनेट्री पैड का वितरण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

About The Author