मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की प्रवेश परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित
अम्बिकापुर, 29 मई 2026/sns/- मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना’ (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित की जाने वाली लिखित प्रवेश परीक्षा को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, नया रायपुर के निर्देशानुसार प्रशासनिक कारणों से यह निर्णय लिया गया है। पूर्व में यह परीक्षा 26 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित की जानी थी।
उन्होंने संबंधित विद्यार्थियों एवं उनके पालकों से अपील की है कि फिलहाल परीक्षा से संबंधित आवेदन जमा न करें। परीक्षा की नई तिथि एवं प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में शासन से निर्देश प्राप्त होने के उपरांत पृथक से सूचना जारी की जाएगी।