उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं प्रवेश प्रक्रिया स्थगित
जांजगीर-चांपा, 29 मई 2026/sns/-आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के ग्रामीण प्रतिभावान छात्र/छात्राओं को वर्ष 2026-26 में राज्य के उत्कृष्ट निजी विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु 26 जुलाई 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि वर्तमान में संस्था इम्पैनलमेंट एवं कक्षा 6 वीं में पव्रेश हेतु की जा रही प्रक्रिया में विलंब होने के कारण वर्तमान सत्र 2026-27 के लिये योजना अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया स्थगित किया गया है। उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी, पालकों को सूचित किया गया है कि लिखित परीक्षा के संबध में आवेदन जमा ना करें। शासन से दिशा निर्देश प्राप्त होते ही पृथक से सूचना जारी किया जाएगा।