आबकारी विभाग की कार्रवाई 9 हजार रुपये का अवैध महुआ शराब जब्त
बलौदाबाजार, 02 जून 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा तथा जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा लगातार गश्त एवं कार्यवाही की जा रही है।इसी कड़ी में रविवार को 9 हजार रुपए का अवैध महुआ शराब जब्त किया गया।
वृत्त कसडोल में आबकारी विभाग द्वारा आरोपिया मंजू जांगडे पति कैलाश उम्र 33 वर्ष पता सतनामी पारा कसडोल थाना कसडोल के कब्जे से 45 बल्क लीटर महुआ शराब जप्त किया गया। महुआ शराब का बाजार मूल्य 9,000 रुपए होना पाया गया।आरोपिया मंजू जांगड़े पति कैलाश उम्र 33 वर्ष पता सतनामी पारा कसडोल थाना कसडोल के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) 59 (क) का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।
कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी, जलेश कुमार सिंह नगर सैनिक कमल वर्मा, दुर्गेशवरी कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।