खरीफ वर्ष 2026 के लिए बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत फसल पंजीयन हेतु तिथि 10 जून से 24 जून तक
जांजगीर-चांपा, 2 जून 2026/sns/- खरीफ वर्ष 2026 में कृषकों के प्रक्षेत्र पर उत्पादन कार्यक्रम के तहत फसल पंजीयन किया जाना है। बीज उत्पादन कार्यक्रम का आयोजन 10 जून से 24 जून तक जांजगीर-चांपा एवं सक्ती जिले के सभी विकास खंडों में आयोजित की जाएगी।
उप प्रबंधक/बीज प्रबंधक छ.ग.राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड, बीज प्रकिया केन्द्र खोखसा श्रीमती नम्रता तिवारी ने बताया कि बीज उत्पादन कार्यक्रम अंतर्गत पंजीयन कार्य जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड बम्हनीडीह में 10 जून को, अकलतरा विकासखंड में 11 जून को, पामगढ़ विकासखंड में 12 जून को, बलौदा विकासखंड में 15 व 16 जून को, नवागढ़ विकासखंड में 17 व 18 जून को प्रातः 10 बजे से सायं 05.30 बजे तक बीज उत्पादन कार्यक्रम आयोजन कर पंजीयन कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार सक्ती जिले अंतर्गत विकासखंड सक्ती में 19 जून को, डभरा विकासखंड में 22 जून को जैजैपुर विकासखंड में 23 जून को एवं विकासखंड मालखरौदा में 24 जून को प्रातः 10 बजे से सायं 05.30 बजे तक बीज उत्पादन कार्यक्रम आयोजन कर पंजीयन कार्य किया जाएगा।
कृषकों को पंजीयन हेतु किसान आईडी एग्रीटेक क्रमांक (काडे), पासपोर्ट साईज 1 नवीन कलर फोटो, बी-1 (नवीनतम) एवं खसरा की नकल संबंधित पटवारी से सत्यापित कराकर एवं आधार कार्ड, पैन कार्ड, चालू मोबाईल नम्बर तथा बैंक पास बुक की स्पष्ट छायाप्रति पंजीयन के समय एक प्रति के साथ कृषक को स्वयं उपस्थित होकर पंजीयन कार्यवाही कराना होगा। पंजीयन बी1 में नम्बरदार कृषक के नाम से ही पंजीयन किया जावेगा। तथा अध्भागीदारों से नम्बरदार को सहमति पत्र लाना अनिवार्य होगा। ताकी बीज उपार्जन के समय कोई परेशानी न हो। पंजीयन के समय शासन के निर्धारित प्रपत्र पर रुपये 10 रुपये या अधिक राशि के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर शपथ-पत्र देना होगा, कि बीज निगम में पंजीकृत रकबा का बीज सहकारी समिति में विक्रय नहीं किया जाए।