जिले में 59 भवनविहीन विद्यालयों को मिली नवीन भवन स्वीकृति सर्व सुविधायुक्त भवनों में गढ़ेगा भविष्य

अम्बिकापुर, 02 जून 2026/sns/-  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जिले के 59 भवनविहीन विद्यालयों के लिए नवीन भवनों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षकों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने, विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अवसर प्रदान करने तथा विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कार्य किए जा रहे हैं।इसी क्रम में जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) अंतर्गत 25 नवीन विद्यालय भवन, समग्र शिक्षा अंतर्गत 20 एवं स्कूल शिक्षा विभाग से 14 नवीन भवनों की स्वीकृति दी गई है

डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत 25 भवन-
जिला खनिज न्यास (डी.एम.एफ.) मद से उदयपुर में 4, लखनपुर में 6 तथा मैनपाट में 15 विद्यालयों सहित कुल 25 विद्यालयों की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें विकासखण्ड उदयपुर के प्राथमिक शाला कुडेली एवं साल्ही तथा माध्यमिक शाला जजगी एवं मतरेंगा शामिल हैं। इसी प्रकार विकासखंड लखनपुर में प्राथमिक शाला मुकुन्दपुर, उरांवपारा, लेदराडांड, पटकुरा तथा माध्यमिक शाला मांजा एवं पर्री शामिल है। वहीं विकासखंड मैनपाट में प्राथमिक शाला कोटछाल, ढोढ़ाडीह, मेछारवना, चैनपुर, रंगुवापारा, बैगापारा तथा माध्यमिक शाला भेलतराई, ढकनापारा, कदनई, रोपाखार, मालतीपुर, बरिमा, महारानीपुर, समनिया, उड़ूममकेला शामिल है।

समग्र शिक्षा अंतर्गत स्वीकृत 20 भवन-
समग्र शिक्षा मद अंतर्गत लुंड्रा विकासखंड के 11 विद्यालय, बतौली विकासखंड के 4 विद्यालय तथा सीतापुर विकासखंड के 5 विद्यालय सहित कुल 20 विद्यालय भवन स्वीकृत किए गए हैं। स्वीकृत विद्यालयों में लुंड्रा विकासखंड के प्राथमिक शाला कोसमपारा, खालपारा, चिटकानीडाड़, पडलीपारा, कोरवापारा, बालक आश्रम ससोली, जटासेमर, भिलाईकला, बदगरी, गंगापुर तथा पूर्व माध्यमिक शाला पतरा डीह शामिल हैं। इसी प्रकार बतौली विकासखंड के प्राथमिक शाला बाघपानी एवं पथरई तथा पूर्व माध्यमिक शाला ललाती एवं घोड़ापारा को भवन स्वीकृति मिली है। वहीं सीतापुर विकासखंड के प्राथमिक शाला तेंदू डांड, केनापारा, टोकोपारा एवं होकड़ोपारा तथा पूर्व माध्यमिक शाला छत्रीकोना के लिए भी नवीन भवन स्वीकृत किए गए हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत स्वीकृत 14 भवन-

स्कूल शिक्षा विभाग (डी.पी.आई.) से 4 प्राथमिक शालाएँ एवं 10 माध्यमिक शालाएँ भी स्वीकृत की गई हैं। जिसमें विकासखण्ड अम्बिकापुर अन्तर्गत प्राथमिक शाला जगदीशपुर तथा माध्यमिक शाला नवपाराकला, नवानगर, केदारपुर शामिल है। इसी प्रकार विकासखण्ड लखनपुर अंतर्गत माध्यमिक शाला खर्राडाड तथा विकासखण्ड सीतापुर अंतर्गत माध्यमिक शाला सोनतराई शामिल है। विकासखण्ड मैनपाट अंतर्गत माध्यमिक शाला रजखेता, उडुमकेला, जामडीह है। वहीं विकासखण्ड उदयपुर अंतर्गत प्राथमिक शाला कवलगिरी एवं माध्यमिक शाला बासेन। विकासखण्ड बतौली अंतर्गत प्राथमिक शाला नवापारा तथा विकासखण्ड लुण्ड्रा अंतर्गत प्राथमिक शाला मंजुरघुटरा एवं माध्यमिक शाला करगिडीह शामिल है।

समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश-
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने संबंधित निर्माण एजेंसियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करते हुए निर्धारित छह माह की समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। विद्यालयों के निर्माण हेतु ग्राम पंचायत एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया है।नवीन भवनों के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर एवं सर्वसुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण मिलेगा तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ प्राप्त होगा।

About The Author