दावा आपत्ति 12 जून तक आमंत्रित

दुर्ग, 03 जून 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के रिक्त पदों की पदपूर्ति हेतु आंगनबाड़ी केन्द्र प्रेमनगर, लक्ष्मी नगर सुपेला-01, गांधी चौक, सुंदर नगर कोहका, पुरेना-अ के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों का परियोजना स्तरीय मूल्यांकन समिति द्वारा स्क्रूटनी पश्चात परीक्षण कर पात्र/अपात्र की अनंतिम मूल्यांकन सूची तैयार की गई है। सूची का अवलोकन यूआरएल https://aww.e-bharti.in  पोर्टल पर तथा कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 कार्यालय नगर पालिक निगम भिलाई तथा रिसाली के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है। दावा आपत्ति 12 जून 2026 तक ऑनलाइन https://aww.e-bharti.in  पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम स्पीड पोस्ट, ई-मेल, कोरियर या कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत दावा आपत्ति मान्य नहीं होगा।

About The Author