अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए रायपुर में 5 जून को रोजगार मेला प्राइवेट कम्पनियों में 11 से 30 हजार तक मासिक वेतन वाले नौकरी मिलेंगे
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 जून 2026/sns/- अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार हेतु रोजगार मेला का आयोजन 5 जून को प्रातः 11 बजे से 03 बजे तक शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरन बाजार रायपुर में किया जा रहा है। यंग इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस रोजगार मेला में क्रेडालिस केपिटल प्रा. लिमिटेड आई ट्रेड टेलिमेटिक्स निगरानी जीपीएस, रामा उद्योग प्रा. लिमिटेड, बारबर्रिक ट्रान्सफार्मर्रस, अविनाश डेवलपर्स प्रा. लिमिटेड एवं स्काई ऑटोमोबाईल (मारूति नेक्सा), रायपुर द्वारा योग्यतानुसार अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जायेगा। चयनित आवेदकों को उनके योग्यता एवं पद के अनुसार लगभग 11 हजार रूपये ते 30 हजार रूपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जायेगा तथा जिला रायपुर उनका कार्यक्षेत्र रहेगा।
छत्तीसगढ़ के समस्त इच्छुक अस्थिबाधित दिव्यांगजन जो बिना व्हीलचेयर के चलने फिरने में सक्षम है तथा जिनकी आयुसीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष तक है, वे इस रोजगार मेला में सम्मिलित हो सकते है। दिव्यांगजन अपने सभी प्रमाण-पत्रों जैसे 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, बीई, आईटीआई,/डीसीए, पीजीडीसीए आदि उत्तीर्ण की अंकसूची, तकनीकी योग्यता प्रमाण-पत्र दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड आदि के मूल एवं फोटोकॉपी की एक प्रति एवं दो पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ कैम्प में उपस्थित हो सकते है। आवेदकों को रोजगार मेला में जाने जाने हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। खाने-पीने एवं ठहरने की व्यवस्था स्वयं आवेदक को करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर दूरभाष नंबर 0771- 4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।