उप निर्वाचन 2026 4 जून को सुबह 08 बजे से शुरू होगी मतगणना तैयारियां पूरी

कवर्धा, 03 जून 2026/sns/-नगर पालिका उप निर्वाचन 2026 के तहत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद के लिए 01 जून को हुए मतदान के पश्चात 04 जून, गुरुवार को मतगणना होगी। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मतगणना पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रातः 08 बजे से शुरू होगी। मतगणना के लिए 15 काउंटिंग टेबल लगाए गए हैं। मतगणना 01 राउंड में पूरी होगी। हर काउंटिंग टेबल में एक गणना पर्यवेक्षक और एक गणना सहायक की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना के लिए 15 मतगणना दल बनाए गये हैं और 6 दल रिजर्व में रखे गये हैं। मतगणना केंद्र में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार काउंटिंग से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उल्लेखनीय है कि 01 जून को उप निर्वाचन के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष पद के वोटिंग हुई, जिसमें कुल 82.40 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। यहां 2066 पुरुष और 2171 महिला मतदाताओं सहित कुल 4237 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

About The Author