प्राकृतिक आपदा बाढ़ से बचाव के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

कवर्धा, 03 जून 2026/sns/- कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर कबीरधाम जिले में प्राकृतिक आपदा, बाढ़ से बचाव के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में चैबीस घंटे कर्मचारियों की तैनाती की गई है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07741-232038 है। यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करेगा। तैनात कर्मचारी किसी भी आपात स्थिति में नोडल अधिकारी बाढ़ एवं आपदा नियत्रंण, डिप्टी कलेक्टर श्री आरबी देवांगन को 9425559946 पर तत्काल सूचित करेंगे।

About The Author