खनिज अमला ने साल्हेओना के बाबा वैद्यनाथ मिनरल्स क्रेशर पर छापा मारा 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 04 जून 2026/sns/-कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देश एवं खनि अधिकारी के मार्गदर्शन में खनिज अमला द्वारा बुधवार को सरिया तहसील के ग्राम साल्हेओना क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा गौण खनिज डोलामाईट का स्वीकृत भण्डारण बाबा वैद्यनाथ मिनरल्स प्रो. रमेश कुमार अग्रवाल मात्रा 41550 मी.टन (एक समय) अवधि 13.01.2022 से 12.01.2032 तक का मौका निरीक्षण किया गया, जिसमें छ.ग. गौण खनिज नियम (खनन, परिवहन एवं भण्डारण) नियम 2009 में निहित शर्तों का उल्लंघन पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया एवं क्रेशर को सील किया गया। अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

About The Author