निर्वाचित परिणाम घोषित

राजनांदगांव, 05 जून 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगांव निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5 मचानपार से जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणाम की घोषणा की गई। जारी निर्वाचन परिणाम अनुसार जनपद पंचायत डोंगरगांव निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5 मचानपार से जनपद पंचायत सदस्य के लिए द्वारिका दास टंडन निर्वाचित हुए। निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थी आत्मा राम रात्रे को 235 मत, भानूराम नारंग को 610 मत, द्वारिका दास टंडन को 1269 एवं नेतराम देशलहरे को 1194 मत प्राप्त हुए। विधिमान्य मतों की कुल संख्या 3308, अविधिमान्य मतों की कुल संख्या 89, डाले गए मतों की कुल संख्या 3397
इसी तरह ग्राम पंचायत ककरेल खण्ड राजनांदगांव से सरपंच पद के लिए निर्वाचन संपन्न कराया गया। केजू राम टण्डन को 319 मत, नरेन्द्र कुमार भारती को 455 मत, शंकर लाल देशलहरे को 380 मत प्राप्त हुए। जारी निर्वाचन परिणाम अनुसार ग्राम पंचायत ककरेल के सरपंच पद हेतु नरेन्द्र कुमार भारती को निर्वाचित घोषित किया गया। विधिमान्य मतों की कुल संख्या 1154, अविधिमान्य मतों की कुल संख्या 21, डाले गए मतों की कुल संख्या 1175 रही।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत खण्ड राजनांदगांव वार्ड क्रमांक 20 पंच पद के लिए दिलाशा साहू को निर्वाचित घोषित किया गया। अनोखी बाई को 42 मत, दिलाशा साहू को 67 मत, पार्वती साहू को 0 मत प्राप्त हुए। विधिमान्य मतों की कुल संख्या 109, अविधिमान्य मतों की कुल संख्या 1, डाले गए मतों की कुल संख्या 110 रही।
ग्राम पंचायत मनगटा खण्ड राजनांदगांव वार्ड क्रमांक 20 पंच पद के लिए डामेश्वरी साहू को निर्वाचित घोषित किया गया। डामेश्वरी साहू को 66 मत, कांति बाई साहू को 44 मत, संतोषी को 44 मत प्राप्त हुए। विधिमान्य मतों की कुल संख्या 154, अविधिमान्य मतों की कुल संख्या 2, डाले गए मतों की कुल संख्या 156 रही।

About The Author