त्रि-स्तरीय पंचायत उप चुनाव 2026 आदर्श आचरण संहिता प्रभाव शून्य घोषित
दुर्ग, 05 जून 2026/sn s/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 हेतु जनपद पंचायत दुर्ग/धमधा/पाटन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार 04 जून 2026 को परिणामों की घोषणा के साथ निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के फलस्वरूप आदर्श आचरण संहिता प्रभाव शून्य घोषित किया है।