विश्व पर्यावरण दिवस पर वनमंडल बीजापुर एवं सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त पौधरोपण
बीजापुर, 5 जून 2026/sns/- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वनमंडल बीजापुर द्वारा व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वनमंडलाधिकारी श्री जाधव सागर रामचंद्र एवं उप वनमंडलाधिकारी श्री देवेंद्र गोंड के निर्देशन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 196वीं बटालियन के साथ संयुक्त रूप से कैंप परिसर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर 196वीं बटालियन के कमांडेंट श्री मनीष कुमार, डिप्टी कमांडेंट श्री कुणाल किशोर सहित पूरी यूनिट के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
पौधरोपण कार्यक्रम में परिक्षेत्र अधिकारी बीजापुर सुश्री दीक्षा बर्मन, डिप्टी रेंजर श्री एच.एस. मांझी, श्री बी. मंडावी, श्री कार्तिक कश्यप तथा वन विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता की। उपस्थित अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।