सुशासन तिहार 2026 आमजनों तक पहुंच रहा शासकीय योजनाओं का लाभ

रायपुर, 05 जून 2026/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील निराकरण का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। नगर निगम जोन-10 कमल विहार गेट के पास देवपुरी धर्मशाला (गुरूद्वारा) में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में श्रीमती वर्षा हलदर को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पक्के मकान के निर्माण हेतु अनुज्ञा पत्र प्रदान किया गया।

श्रीमती हलदर ने उत्साह के साथ बताया कि मैं अपने परिवार के साथ किराए पर कच्चे मकान में निवासरत हूँ, लेकिन अब सुशासन तिहार में मुझे पक्का मकान बनवाने हेतु अनुज्ञा पत्र मिल गया है, जिससे अब मैं अपना पक्का मकान बनवा पाऊँगी और अपने परिवार के साथ नए मकान में ख़ुशी से रहूंगी | इस खुशी के क्षण में उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया।

About The Author