विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा रायपुर के सभी 20 मंडलों में हुआ वृक्षारोपण

|रायपुर| 5 जून 2026 । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित रायपुर के संकल्प को साकार करने हेतु जिले के सभी 20 मंडलों में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।भाजपा रायपुर जिला द्वारा आयोजित इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, उद्यानों, विद्यालय परिसरों एवं सामाजिक संस्थानों में फलदार, छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित वातावरण का निर्माण करना रहा।इस अवसर पर भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को विशेष महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन के लिए ही नहीं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।श्री ठाकुर ने कहा, कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों को स्मरण करने का अवसर है। प्रत्येक कार्यकर्ता एवं नागरिक को अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।जिला अध्यक्ष ने सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार कम से कम एक पौधा अपने माँ के पर अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर जनजागरण एवं वृक्षारोपण अभियान चलाता रहेगा।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा के सभी सातों मोर्चों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी मोर्चों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनके संरक्षण तथा पर्यावरण जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

About The Author