*सुशासन तिहार 2026: जोन 10 के 7 वार्डों में जनसमस्या निवारण शिविर सम्पन्न

* *12 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र एवं हितग्राहियों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया*रायपुर, 05 जून 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में चल रहे ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत आज रायपुर नगर निगम जोन 10 के 7 वार्डों के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन देवपुरी गुरुद्वारा परिसर के पास स्थित हॉल में किया गया।शिविर में रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 49, पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड 50, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड 52, बाबू जगजीवन राम वार्ड 53, कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड 54, रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड 55 एवं लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड 56 के नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर निराकरण के प्रयास किए गए।शिविर का रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पूर्व विधायक श्री नंदकुमार साहू ने किया।ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार के कार्यकाल में रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में अब तक 500 करोड़ रुपये से अधिक के नए विकास कार्य स्वीकृत कराए जा चुके हैं। पूर्ववर्ती सरकार में विकास कार्य ठप्प थे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सुशासन तिहार शिविर में अधिक संख्या में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लें और विकास कार्यों से जुड़ें।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों, मांगों और शिकायतों पर एक माह की निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विशेषकर जोन 10 के वार्डों में अवैध निर्माण संबंधी आवेदनों पर नगर निवेश विभाग द्वारा नोटिस जारी कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के 12 पात्र हितग्राहियों – बालू विश्वकर्मा, कामदेव साहू, प्रदीप सेन, हेमा बाई साहू, हिरेश साहू, कौशल्या शर्मा, लक्ष्मी पुरेना, मोना हलधर, रामदास जोशी, साद बाई, वर्षा हलधर एवं नंदकुमार गडरिया को मकान निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही पात्र हितग्राहियों को नए राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं ई-श्रम कार्ड वितरित किए गए। गर्भवती माताओं की गोदभराई और नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन भी सम्पन्न हुआ।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने मौलश्री एवं महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कचनार का पौधा रोपित किया। जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें।इस दौरान निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे, अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

About The Author