किसानी के काम शुरू होने से पहले खाद मिलने से परसाभदेर के किसान लक्ष्मण निषाद ने जाहिर की खुशी

बलौदाबाजार-भाटापारा,8 जून 2026/sns/- राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में समय पर खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयासों से ग्रामीण अंचलों के कृषकों में भारी हर्ष का माहौल है। इसी कड़ी में जिले के ग्राम परसाभदेर निवासी किसान लक्ष्मण निषाद ने खरीफ सीजन के लिए समय से पहले ही पर्याप्त मात्रा में खाद मिलने पर शासन के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता और आभार व्यक्त किया है।

अपने ढाई एकड़ के खेत में पूरी लगन से खेती का कार्य करने वाले लक्ष्मण निषाद के लिए इस बार की कृषि व्यवस्था एक बड़ी राहत लेकर आई है।लक्ष्मण निषाद ने अपनी खुशी साझा करते हुए बताया कि शासन की सजगता और सुदृढ़ सहकारी व्यवस्था के चलते उन्हें सीजन की शुरुआत में ही आवश्यकता के अनुसार खाद मिल गई है। समय से पहले खाद की यह सुरक्षित उपलब्धता होने से अब उन्हें पूरी फसल अवधि के दौरान खाद की कमी या किसी भी प्रकार की चिंता नहीं सताएगी। उन्होंने कहा कि शासन का यह किसान हितैषी कदम न केवल उनके जैसे छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों की चिंता दूर करने वाला है, बल्कि इससे फसल की पैदावार भी बेहतर होगी जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

About The Author