आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए जारी हुआ अनंतिम मूल्यांकन पत्रक 17 जून तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
रायगढ़, 8 जून 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र हनुमाननगर, वार्ड क्रमांक-28 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद की भर्ती प्रक्रिया के तहत प्राविधिक (अनंतिम) मूल्यांकन पत्रक जारी कर दिया गया है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थी महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑनलाइन पोर्टल aww.e-bharti.in के माध्यम से 17 जून 2026 तक ऑनलाइन दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। दावा-आपत्ति केवल निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसलिए संबंधित अभ्यर्थी समय रहते पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी का अवलोकन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। अन्य विस्तृत जानकारी के लिए परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ शहरी कार्यालय में संपर्क कर सकते है।