होम बेस्ड केयर गिवर हेतु विदेश में रोजगार का अवसर

बलौदाबाजार, 9 जून 2026/sns/-जिला रोेजगार कार्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार नेशनल स्कील डेव्हलपमेंट कॉपोरेशन (एनएसडीसी) के अंतर्गत भारत इजराइल फ्रेमवर्क हेतु दो वर्ष के लिए अनुबंध किया गया है।चयन के लिये इच्छुक अर्हताधारी आवेदक अपना पंजीयन ई-रोजगार पोर्टल पर जारी लिंक पर कर सकते हैं।

पद हेतु आवश्यक मापदंड- योग्यता न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण, इंटरमिडिएट स्तर पर अंग्रेजी विषय, उम्र 25 से 45 वर्ष, न्यूनतम 3 वर्ष का वैध पासपोर्ट, शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ, लंबाई 1.5 मीटर से अधिक, वजन 45 कि.ग्रा. से अधिक एवं इसके पूर्व इजराइल में कार्य न किया हो।

वांछनीय शैक्षणिक योग्यता- भारतीय नियामक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त 990 घंटे का ओजेटी सहित केयर गिविंग प्रमाण पत्र अनिवार्य है। जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, आक्जलरी नर्स मिडवाईफ, जनरल नर्स मिडवाईफ, बीएससी नर्सिग, फिजियोथेरेपी, नर्स असिस्टेंट/मिडवाईफ में कोई एक प्रमाण पत्र, 9 दिनों का राष्ट्रीय अवकाश तथा 16 दिनों की वार्षिक अवकाश दी जावेगी एवं सप्ताह में 6 दिन कार्य दिवस रहेगा। सेवा प्रदान करने वाले आवेदकों को नियोजक द्वारा आवास, भोजन एवं चिकित्सा बीमा उपलब्ध में वेतन प्रति 200000 में से अतिरिक्त कटौती की जायेगी, जिसके पश्चात् 199770/- प्रतिमाह वेतन के रूप में दी जायेगी।

चयन प्रक्रिया- छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन एवं पात्रता की जॉच, मार्गदर्शन एवं जानकारी, स्वास्थय परीक्षण एवं पुलिस क्लियरेंस , इजराइल नियोजक का वीडियों साक्षात्कार एवं अंतिम चयन।

About The Author