लाईवलीहुड कॉलेज में रोजगार मेला आज 143 पदों के लिये होग़ा इंटरव्यू

 बलौदाबाजार, 9 जून 2026/sns/- जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार द्वारा लाईवलीहुड कॉलेज सकरी, बलौदाबाजार में  10 जून 2026 दिन बुधवार को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला का आयोजन सुबह 11ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक आयोजित किया जायेगी। रोजगार मेला में निजी क्षेत्र में लगभग 143 पदों के लिये साक्षात्कार होगा।

प्राप्त जानकारी अनुसार रोजगार मेला में नियोजक अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट कुकुरदी बलौदाबाजार द्वारा सेफ्टी स्टेवर्ड के 4 पद, बॉयलर ऑपरेटर 4 पद, इंस्ट्रूमेंट 7 पद, इलेक्ट्रिशियन 5 पद, फिटर 5 पद, शैक्षणिक योग्यता आईटीआई, डिप्लोमा सेफ्टी उत्तीर्ण एवं अनुभव 3 से 5 वर्ष, उम्र 24 से 26 वर्ष, वेतन योग्यता तथा पदानुसार एवं 12844 हजार तक, कार्यक्षेत्र अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट कुकुरदी, बलौदाबाजार होगा। न्यूविस्टा लिमिटेड रिसदा बलौदाबाजार द्वारा इंजीनियर  के 1 पद, शैक्षणिक योग्यता बी.टेक केमिकल उत्तीर्ण एवं अनुभव 6 से 7 वर्ष, उम्र 30 से 35 वर्ष, योग्यतानुसार 25 से 30 हजार तक, कार्यक्षेत्र न्यूविस्टा लिमिटेड रिसदा बलौदाबाजार होगा। एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस बलौदाबाजार द्वारा युनिट मैनेजर के 3 पद, लाईफ मित्र 30 पद, शैक्षणिक योग्यता 10वीं से स्नातक उत्तीर्ण एवं अनुभव 0 से 1 वर्ष, उम्र 18 से 40, वेतन पदानुसार कमिशन एवं 25 से 30 हजार रूपए,  कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार होगा। एनआईआईटी लिमिटेड बिलासपुर द्वारा असिस्टेंट मैनेजर के 30 पद, शैक्षणिक योग्यता स्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई, पीएचडी, नेट एवं उच्च उत्तीर्ण एवं अनुभव 1 से 5 वर्ष, उम्र 18 से 40 वर्ष, वेतन 8 हजार  से 17 हजार रूपए पदानुसार, कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद, जांजगीर चांपा होगा। शांता टेक्नो प्रा.लि. रायपुर द्वारा मशीन ऑपरेटर के 5 पद, फिटर 5 पद, वेल्डर 5, मैकनिकल इंजीनियर 5 पद, हेल्पर 5 पद, हाइड्रा ड्राइवर 5 पद, शैक्षणिक योग्यता 8वीं से आईटीआई,बीई, डिप्लोमा, ड्राइविंग लाईसेंस एवं अनुभव 0 से 3 वर्ष तक, उम्र 18 से 50 वर्ष, वेतन 10 हजार से 15 हजार रूपए तक पदानुसार, कार्यक्षेत्र उरला रायपुर होगा। ईएलएक्सर कम्युनिकेशंस प्रा.लि. रायपुर द्वारा वायरमेन के 10 पद, सोलर सिस्टम इंस्ट्रालेशन 5 पद, जुनियर ड्राफ्टमेन 1 पद, शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण, उम्र 18 से 35 वर्ष , वेतन 8 हजार से 14 हजार पदानुसार , कार्यक्षेत्र रायपुर होगा। उत्कर्ष पब्लिक अंग्रेजी माध्यम स्कूल रसेड़ा द्वारा टीचर के 10 पद, शैक्षणिक योग्यता स्नातक (अंग्रेजी माध्यम) बीएड एवं अनुभव 0 से 5 वर्ष, उम्र 21-35 वर्ष, वेतन 12 हजार से 15 हजार रूपए योग्यतानुसार देय होगा कार्यक्षेत्र रसेडा बलौदाबाजार होगा। रोजगार मेला में भाग लेने के लिये आवेदकों का जिला रोजगार कार्यालय का रोजगार पंजीयन एवं रोजगार हेतु ऑनलाईन आवेदन पंजीयन होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक छत्तीसगढ़ रोजगार एप या   https://erojgar.cg.nic.in के माध्यम से अपना रोजगार पंजीयन एवं रोजगार हेतु आवेदन कर रोजगार मेला स्थल में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते है।

 इच्छुक आवेदक अनिवार्य रूप से समस्त अंकसूची की छाया प्रति, जाति, निवास, रोजगार पंजीयन आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं रोजगार तथा रोजगार हेतु किये गये आवेदन की प्रिट कापी सहित आवेदक स्वयं की व्यवस्था के साथ उपस्थित हो सकते है।

About The Author