राजादेवरी में समाधान शिविर आज 19 ग्राम पंचायत के लोग होंगे शामिल

बलौदाबाजार, 10 जून 2026/sns/- सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत बुधवार 9 जून को विकासखंड कसडोल अंतर्गत ग्राम पंचायत राजादेवरी में समाधान शिविर आयोजित की जाएगी जिसमें 19 ग्राम पंचायत के लोग शामिल होंगे।शिविर प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित होग़ा।

राजादेवरी शिविर में ग्राम पंचायत अर्जुनी (म), बरपानी, भूसडीपाली, बिलारी (जं), चांदन, छाता, गोलाझर, कुरमाझर, कुशभाठा, कुशगढ, नगरदा, नगेडा, नगेंडी, सोनाखान, सोनपुर, थरगांव, खोसड़ा, राजादेवरी एवं महराजी शामिल होंगे।कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को शिविर क़ी बेहतर तैयारी करने और विभागीय जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। इस दौरान विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

About The Author