सुकमा नगर पालिका की त्वरित पहल से मुक्तिधाम की व्यवस्थाएं हुईं सुदृढ़

सुकमा, 10 मई 2026/sns/-नगर पालिका परिषद सुकमा ने समाचार पत्र में प्रकाशित मुक्तिधाम संबंधी खबर पर तत्परता से संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया है कि नगर के वार्ड क्रमांक 13 स्थित मुक्तिधाम में प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सुविधा एवं बैठक व्यवस्था जैसी आवश्यक सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं। हाल ही में 29 मई को आए भीषण आंधी-तूफान के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों की तरह मुक्तिधाम परिसर में भी पेड़-पौधों के अवशेष एवं कचरा फैल गया था, जिससे अस्थायी रूप से स्वच्छता प्रभावित हुई थी नगर पालिका प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मुक्तिधाम की नियमित साफ-सफाई के लिए दो प्लेसमेंट कर्मचारियों की नियुक्ति की है, जो प्रतिदिन सुबह एवं शाम सफाई कार्य कर रहे हैं। तूफान के कारण जमा हुए कचरे को भी तत्काल हटाकर परिसर को पुनः स्वच्छ एवं व्यवस्थित बना दिया गया है। इस संबंध में साफ-सफाई कार्य के फोटोग्राफ्स भी उपलब्ध कराए गए हैं, जो नगर पालिका की सक्रिय कार्यशैली और जनहित के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।नगर पालिका परिषद सुकमा ने यह भी जानकारी दी है कि नगर क्षेत्र में कुल दो मुक्तिधाम हैं। वार्ड क्रमांक 14 स्थित दूसरे मुक्तिधाम के समग्र विकास हेतु शासन से 30 लाख रुपये की प्रावधिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है तथा अंतिम स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है। स्वीकृति प्राप्त होते ही वहां भी आवश्यक अधोसंरचनात्मक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य दोनों मुक्तिधामों को सभी मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित कर नागरिकों को सम्मानजनक एवं सुव्यवस्थित अंतिम संस्कार स्थल उपलब्ध कराना है।

About The Author