प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर जारी
जांजगीर-चांपा, 10 जून 2026/sns/- मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के मॉडल उत्तर 20 मई 2026 को जारी कर अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई थी, जिसकी अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित थी। निर्धारित अवधि में प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण एवं निराकरण करने के उपरांत प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी संशोधित मॉडल उत्तर विभाग की वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर अवलोकन कर सकते हैं।