प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा 2026-27 का संशोधित मॉडल उत्तर जारी

कवर्धा, 10 जून 2026/sns/- मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनान्तर्गत संचालित प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 (रविवार) को आयोजित की गई थी। उक्त परीक्षा के मॉडल उत्तर 20 मई 2026 को विभागीय वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए थे तथा अभ्यर्थियों एवं संबंधित पक्षों से दावा-आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गई थी। निर्धारित अवधि के भीतर प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण एवं निराकरण विशेषज्ञ समिति द्वारा किया गया। दावा-आपत्तियों के निराकरण उपरांत परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर तैयार कर विभागीय वेबसाइट  https://eklavya.cg.nic.in पर प्रदर्शित कर दिया गया है।

About The Author