मिलावटी शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्य वाही 2 आरोपी जेल दाखिल

बलौदाबाजार,12 जून 2026/sns/-संडी में मिलावटी शराब विक्रय के मामले में आबकारी विभाग द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए 2 आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 10 जून को आबकारी विभाग की संयुक्त दल द्वारा आरोपी मदिरा दुकान मुड़पार संडी के सुपरवाईजर मुरली टंडन पिता इंदौरी थाना पिपरिया जिला कबीरधाम एवं एक अन्य व्यक्ति नेतराम डहरिया के रिहायशी मकान से 360 पाव देशी मदिरा मसाला कुल 64.8 बल्क लीटर, खाली शीशी, ढक्कन जब्त किया गया। देशी मदिरा मसाला का बाजार मूल्य 36,000 होना पाया गया।

आरोपी मुरली टंडन पिता इंदौरी थाना पिपरिया जिला कबीरधाम एवं एक अन्य व्यक्ति नेतराम डहरिया के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59 (क) 36, के अंतर्गत गैर जमानती प्रकरण कायम कर जेल भेजा गया है। मदिरा दुकान के सुपरवाईजर मुरली टंडन को ब्लैक लिस्ट करने हेतु प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड रायपुर को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।

About The Author