अतिथि शिक्षकों के पदों पर भर्ती हेतु 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
जगदलपुर, 12 जून 2026/sns/- जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत अतिथि शिक्षकों के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्रयास आवासीय विद्यालय धुरगुड़ा जगदलपुर में 30 जून 2026 को प्रातः 09 बजे से संध्या 07 बजे तक वाक इन इंटरव्यू आयोजित की जाएगी। इस साक्षात्कार में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी https://forms.gle/3vFDv53ah8TDnD4X8 लिंक पर गूगल फार्म के माध्यम से आगामी 21 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी साक्षात्कार के समय अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं दो रंगीन पासपोर्ट फोटो, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं। इस बारे में विस्तृत जानकारी का अवलोकन उक्त लिंक पर किया जा सकता है।