आईटीआई चोरभट्ठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक
कोरबा, 11 जून 2026/sns/-शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था चोरभट्ठी जिला कोरबा में सत्र 2026-27 में व्यवसाय कोपा में 48 सीट एवं फिटर में 20 सीटों में प्रवेश होना है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर उपलब्ध है।