अनुविभाग एवं तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना
राजनांदगांव, 11 जून 2026/sns/- राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग नवा रायपुर के निर्देशानुसार मानसून सत्र 2026 में प्राकृतिक आपदा, बाढ़, अतिवृष्टि की संभावित स्थिति को देखते हुए बचाव एवं राहत व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए जिला स्तर पर संयुक्त जिला कार्यालय भवन स्थित (कलेक्टोरेट) कक्ष क्रमांक 11 में 1 जून 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे निरंतर क्रियाशील है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07744-220557 है एवं राहत आयुक्त कार्यालय मंत्रालय नवा रायपुर का दूरभाष क्रमांक 2223471, फैक्स नंबर 2223472 है। इसके अतिरिक्त कार्यालयीन अवधि में भू-अभिलेख शाखा में स्थापित दूरभाष क्रमांक 07744-227028 पर भी आपात स्थिति की सूचना दी जा सकती है।
जिला स्तर एवं तहसील स्तर पर स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इसके अंतर्गत जिला कार्यालय भवन (कलेक्टोरेट) स्थित कक्ष क्रमांक 11 में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07744-220557 (24 घण्टे) 07744-227028 कार्यालयीन अवधि, मोबाईल नंबर 9827904189 व 8839409627 है। जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नियंत्रण अधिकारी अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय को नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इनका मोबाईल नंबर 9425540484 है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनांदगांव अंतर्गत कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनांदगांव में अनुविभाग स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07744-226519, 07744-225682 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नियंत्रण अधिकारी एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम पाटिल है। इनका मोबाईल नंबर 9131787488 है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़ अंतर्गत कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़ में अनुविभाग स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07823-232098 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नियंत्रण अधिकारी एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव है। इनका मोबाईल नंबर 8287603895 है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव अंतर्गत कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव में अनुविभाग स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07745-205000 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नियंत्रण अधिकारी एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम है। इनका मोबाईल नंबर 7440713026 है।
डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत तहसील डोंगरगढ़ में तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07823232244 एवं मोबाईल नंबर 9589990655 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नियंत्रण अधिकारी तहसीलदार डोंगरगढ़ श्री अमीय श्रीवास्तव है। इनका मोबाईल नंबर 7771898159 है। राजनांदगांव तहसील अंतर्गत तहसील राजनांदगांव में तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07744-225403 एवं मोबाईल नंबर 9893648342 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नियंत्रण अधिकारी तहसीलदार राजनांदगांव श्री प्यारेलाल नाग है। इनका मोबाईल नंबर 9406159948, 9399903009 है। डोंगरगांव तहसील अंतर्गत तहसील डोंगरगांव में तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07745-271756 एवं मोबाईल नंबर 8817616044 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नियंत्रण अधिकारी तहसीलदार डोंगरगांव श्री कमल साहू है। इनका मोबाईल नंबर 9098168006 है। छुरिया तहसील अंतर्गत तहसील छुरिया में तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07745-264400 एवं मोबाईल नंबर 7987797730 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नियंत्रण अधिकारी तहसीलदार छुरिया श्रीमती आकांक्षा साहू है। इनका मोबाईल नंबर 9753020861 है। लालबहादुर नगर तहसील अंतर्गत तहसील लालबहादुरनगर छुरिया में तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07823-232244 एवं मोबाईल नंबर 9770713185 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नियंत्रण अधिकारी तहसीलदार लालबहादुर नगर श्री नीलकंठ जनबंधु है। इनका मोबाईल नंबर 9425568383 है। कुमर्दा तहसील अंतर्गत तहसील कुमर्दा में तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07745-271756 एवं मोबाईल नंबर 9406163346 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नियंत्रण अधिकारी तहसीलदार कुमर्दा श्री विजय कोठारी है। इनका मोबाईल नंबर 9981956474 है। घुमका तहसील अंतर्गत तहसील घुमका में तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07744-225403 एवं मोबाईल नंबर 9340414387 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नियंत्रण अधिकारी तहसीलदार घुमका श्री मुकेश ठाकुर है। इनका मोबाईल नंबर 8085292061 है।