जिला स्तरीय रोजगार मेला 17 जून को
दुर्ग, 12 जून 2026/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग और कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज, खम्हरिया, भिलाई (जिला-दुर्ग) के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 17 जून 2026, दिन बुधवार को कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार कार्यालय के उप संचालक से मिली जानकारी के अनुसार इस जिला स्तरीय रोजगार मेले के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग स्नातक, एमबीबीएस, बीएएमएस, नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, डिप्लोमा पैरामेडिकल एवं अन्य योग्यताधारी आवेदकों हेतु कुल 17 नियोजकों से 2329 तकनीकी एवं गैर तकनीकी रिक्तियाँ प्राप्त हो चुकी हैं, जिनमें 15 जून 2026 तक और बढ़ोतरी हो सकती है। इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर उपलब्ध है। रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक आवेदक इसके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक मालवीय नगर चौक स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग में सीधे संपर्क कर सकते हैं।