ग्राम पंचायत मोहला में विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान हेतु चौथी निविदा आमंत्रित

मोहला, 11 जून 2026/sns/- मोहला-मानपुर-अं.चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहला में विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान संचालित किए जाने के लिए चौथी निविदा आमंत्रित की गई है। इच्छुक निविदादाता निविदा संबंधी जानकारी, शर्तें एवं प्रपत्र कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, दंतेश्वरी मंदिर के समीप, चिल्हाटी रोड, अं.चौकी से कार्यालयीन दिवसों एवं समय में प्राप्त कर सकते हैं। निविदा प्रपत्र की कीमत 1,000 रुपये निर्धारित की गई है, जिसे जिला प्रबंधक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी के नाम से बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा। निविदा दो भागों—तकनीकी एवं वित्तीय—में प्रस्तुत की जाएगी। इच्छुक आवेदक 12 जून 2026 को दोपहर 1:00 बजे तक निविदा प्राप्त कर सकते हैं तथा उसी दिन दोपहर 3:00 बजे तक कार्यालय में निविदा जमा कर सकेंगे। प्राप्त निविदाओं को 12 जून 2026 को शाम 5:00 बजे खोला जाएगा। निर्देशानुसार तकनीकी एवं वित्तीय निविदा को अलग-अलग सीलबंद लिफाफों में प्रस्तुत करना होगा तथा प्रत्येक लिफाफे पर स्पष्ट रूप से ‘तकनीकी’ अथवा ‘वित्तीय’ निविदा अंकित करना अनिवार्य होगा। दोनों लिफाफों को एक बड़े लिफाफे में रखकर जमा करना होगा। तकनीकी बोली के परीक्षण एवं स्थल निरीक्षण के उपरांत समिति द्वारा उपयुक्त पाए गए निविदादाताओं की वित्तीय निविदा खोली जाएगी। वित्तीय निविदा खोलने की तिथि एवं समय की सूचना संबंधित निविदादाताओं को पृथक से प्रदान की जाएगी।

About The Author