शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

बीजापुर, 12 जून 2026/sns/- सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के निहित प्रावधानों के अनुसार नगरपालिका बीजापुर की शासकीय उचित मूल्य की दुकान जिसका वंदना महिला समूह के द्वारा संचालन किया जा रहा था। जिसको निरस्त करते हुए पुनः नवीन योग्य एजेंसी को शांतिनगर उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।  
शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु इच्छुक एजेंसी यथा वृहताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियां लेम्पस ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, वन सुरक्षा समिति अन्य सहकारी समिति राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट सार्वजनिक उपक्रम एवं प्राथमिक साख समितियों से आवेदन पत्र 19 जून 2026 सायं 5 बजे तक आमंत्रित किया गया है। इच्छुक एजेन्सी, समिति, संस्था आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला कार्यालय खाद्य शाखा बीजापुर में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

About The Author