पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाईन नामांकन

राजनांदगांव, 12 जून 2026/sns/- गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार श्रृखंला के तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई 2026 तक वेबसाईट http://awards.gov.in पर ऑनलाईन माध्यम से नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन को पद्म पुरस्कारों के लिए निर्धारित पात्रता एवं मापदण्ड के अनुरूप योग्य व पात्र व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप चाही गई है। पद्म पुरस्कारों के लिए इच्छुक, योग्य एवं पात्र व्यक्ति अपना नामांकन प्रस्ताव 10 जुलाई 2026 तक जिला कार्यालय राजनांदगांव के कक्ष क्रमांक 94 में प्रस्तुत कर सकते है।

About The Author