जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन की बैठक 15 जून को
जांजगीर-चांपा, 12 जून 2026/sns/- जिला पंचायत के सामान्य प्रशासन की बैठक 15 जून 2026 को आयोजित की गई है। सामान्य प्रशासन की बैठक दोपहर 3 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में विभिन्न एजेण्डा पर चर्चा की जाएगी। जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे ने सभी संबंधित अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने कहा है।