प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर जारी

जगदलपुर, 11 जून 2026/sns/- आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग  द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर जारी कर दिया गया है।
 गौरतलब है कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया गया था। परीक्षा के उपरांत 20 मई 2026 को मॉडल उत्तर जारी कर अभ्यर्थियों एवं संबंधित पक्षों से दावा-आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। दावा-आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गई थी।

 निर्धारित अवधि में प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों का परीक्षण एवं निराकरण करने के बाद विभाग द्वारा संशोधित मॉडल उत्तर जारी किया गया है। प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 की कक्षा 9 वीं प्रवेश परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। अभ्यर्थी एवं अभिभावक संशोधित मॉडल उत्तर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्मासंअलंण्बहण्दपबण्पदध् पर जाकर देख सकते हैं।

About The Author